-नव मनोनीत कार्यकर्ताओं का स्वागत
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष शौकत अली मुन्ना बनाए गए हैं, जबकि पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद असरार आलम को बनाया गया है। वही युवा प्रखंड अध्यक्ष के तौर पर मनोज राज को मनोनीत किया गया है।

इस उपलक्ष्य में बन्दरा में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस दौरान नव मनोनीत अध्यक्षों को मुंह मीठा करा कर सम्मानित किया गया और नए कार्य जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गयी। इस मौके पर प्रखंड, जिला एवं प्रदेश कमेटी से जुड़े हुए दर्शनों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।












