-प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के एएनएम एवं सीएचओ की समीक्षा बैठक आयोजित,विभिन्न कार्यक्रमों में लक्ष्य के मुकाबले 10 प्रतिशत कर्मियों के प्रदर्शन कमजोर
-60-70 प्रतिशत उपलब्धि हीं रही
-इन्हें दी गयी कार्यवाई की चेतावनी
-90प्रतिशत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने किया बेहतर प्रदर्शन
-इन्हें किया गया प्रोत्साहित,कार्यों की हुई सराहना
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
बन्दरा स्वास्थ्य केंद्र में प्रखण्ड के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के एएनएम एवं सीएचओ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गर्भवती अभियान, टीकाकरण, माइक्रो प्लान सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुबार समीक्षा की गई। बेहतर कार्य करने वाले एएनएम एवं सीएचओ की सराहना की गई एवं कमजोर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को कार्यों में तेजी लाने को लेकर निर्देशित किया गया। कार्यवाई की चेतावनी भी दी गई।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया की विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं तय लक्ष्य में बेहतर उपलब्धि हासिल करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सराहना की गई। उत्साह बढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि तकरीबन 90 प्रतिशत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने अबकी बेहतर प्रदर्शन किए हैं, वही तकरीबन 10प्रतिशत स्वास्थ्य कार्यकर्ता लक्ष्य से पीछे चल रहे हैं। इनके 60 से 70प्रतिशत हीं उपलब्धि रही है। लिहाजा उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अविलंब बेहतर प्रदर्शन करने वाले साथियों के समक्ष प्रदर्शन करने तथा अद्यतन लक्ष्य हासिल करने को लेकर निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान जिला से आए यूनिसेफ के प्रभारी बीएमई रूद्र शर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक विजयकांत रंजन, बीएमई अनिल कुमार, डाटा ऑपरेट प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।
















