देशी-विदेशी शराब एवं बाइक सहित पति-पत्नी गिरफ्तार
-भेजा गया जेल
-हत्था थाना ने की कार्यवाई
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
तकरीबन 18 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब के साथ अपाचे बाइक सहित कारोबारी पति-पत्नी को पुलिस ने महेशपुर से गिरफ्तार किया है। हत्था थाना पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

हत्था थाना के अध्यक्ष शशि रंजन ने शनिवार को बताया कि हत्था पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में शराब एवं बाइक सहित कारोबारी पति-पत्नी जितेंद्र कुमार उर्फ टिकिया एवं उसकी पत्नी फूलकुमारी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं समस्तीपुर कोर्ट से एनबीडब्ल्यू के चार वारंटी को हत्था सोमनाही से गिरफ्तार कर समस्तीपुर कोर्ट में भेजा गया।
















