Advertisement

मुजफ्फरपुर: तेपरी में बिजली की शार्ट सर्किट से अग्निकांड की घटना

-तेपरी में बिजली की शार्ट सर्किट से अग्निकांड की घटना

-मजदूर के घर सहित डेढ़ लाख की सम्पती जली
-लोगों के मदद से मवेशी बचे

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के तेपरी पंचायत के तेपरी गांव में मंगलवार को वार्ड संख्या एक में बिजली की शार्ट सर्किट से अचानक हुई अग्निकांड की घटना में विश्वनाथ राम का घर, अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी।

इस दौरान लोगों के सक्रियता से पालतू मवेशियों को अग्निजलित घर से बाहर निकाल लिया गया। जब तक आग बुझाए गए तब तक घर के सभी सामान जलकर राख हो गया। मुखिया हरिश्चंद्र राम ने बताया कि घटना का कारण शॉर्ट सर्किट है।पीड़ित परिवार मजदूरी कर जीवन यापन करता है। घटनाक्रम की तत्काल जानकारी हत्था ओपी की पुलिस तथा बन्दरा अंचल के अधिकारी को दे दी गई है।