Advertisement

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना की बड़ी सफलता, चोरी की बोलेरो लखीसराय से बरामद

-मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना की बड़ी सफलता, चोरी की बोलेरो लखीसराय से बरामद

मुजफ्फरपुर/गायघाट। बेनीबाद थाना पुलिस को वाहन चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना कांड संख्या 80/26 (दिनांक 20 मई 2026) के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) में दर्ज मामले में चोरी गई बोलेरो वाहन को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, चोरी की गई बोलेरो (वाहन संख्या BR 06P 1466) को लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। बरामद वाहन को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत बेनीबाद थाना लाया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन चोरी में शामिल आरोपितों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए भी जांच जारी है।