-माउस क्लिक से मुख्यमंत्री ने किया जनगणना-2027 की स्व-गणना का शुभारंभ, बिहार में डिजिटल पहल की शुरुआत
पटना। दीपक तिवारी। सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सचिवालय, 4 देशरत्न मार्ग, पटना से माउस क्लिक कर भारत की जनगणना-2027 के तहत बिहार में स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है, जिससे सरकार को नीतियों और योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण डेटा प्राप्त होता है। उन्होंने राज्य के नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं।

उन्होंने यह भी बताया कि इस बार जनगणना में डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक होगी। स्व-गणना के माध्यम से लोग खुद ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।












