-मन्नत पूरी होने तक जारी रहेगी दंड यात्रा, चौथे वर्ष भी बाबा गरीबनाथ के दरबार पहुंची सोनाली
मुजफ्फरपुर। आस्था और श्रद्धा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए हठ योग साधिका सोनाली पिछले चार वर्षों से लगातार प्रत्येक सोमवारी को माड़ीपुर से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक दंड यात्रा कर रही हैं।
सोनाली ने बताया कि उन्होंने बाबा गरीबनाथ से एक विशेष मन्नत मांगी थी, जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। इसी संकल्प के तहत वह हर सोमवारी को माड़ीपुर से मंदिर तक दंडवत यात्रा करती हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मन्नत पूरी नहीं होगी, तब तक वह यह कठिन साधना और दंड यात्रा जारी रखेंगी।

सोनाली की अटूट श्रद्धा और दृढ़ संकल्प को देखकर रास्ते में लोग भी उनका उत्साहवर्धन करते हैं। बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचकर वह विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनाली की यह आस्था और समर्पण अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। प्रत्येक सोमवारी को उनकी दंड यात्रा श्रद्धा, विश्वास और संकल्प की मिसाल बनकर सामने आती है।











