-मनरेगा कार्यालय में अवैध उगाही का आरोप,जांच की मांग
तेतरिया। प्रखंड क्षेत्र के घेंघवा पंचायत के उपमुखिया संदीप कुमार ने मनरेगा कार्यालय में जॉब कार्ड बनवाने के नाम पर दो-दो सौ रुपये की अवैध उगाही का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
उपमुखिया संदीप कुमार का कहना है कि बिना रुपये दिए मनरेगा कार्यालय में जॉब कार्ड नहीं बनाया जा रहा है।

वहीं, मनरेगा पीओ संजय कुमार सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जॉब कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की राशि नहीं लगती। उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।
प्रखंड प्रमुख विनय कुमार राय ने कहा कि यदि प्रखंड के किसी कार्यालय में कर्मियों द्वारा अवैध उगाही की जाती है और इसके साक्ष्य मिलते हैं, तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।












