-भोला टॉकीज गुमटी पर आरओबी निर्माण हेतु अब तक टेंडर फाइनल नहीं हुआ,मुख्यमंत्री ने कर दिया शिलान्यास :अख्तरुल इस्लाम शाहीन
रामजी कुमार।
समस्तीपुर। जिले के स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के भोला टॉकीज गुमटी संख्या -53A पर आर.ओ.बी निर्माण हेतु अब तक टेंडर फाइनल नहीं हुआ है बल्कि प्रक्रियाधीन है। आर.ओ.बी के निर्माण हेतु वर्क ऑर्डर भी निर्गत नहीं हुआ है।

बिना निविदा और बिना वर्क ऑर्डर के भोला टॉकीज गुमटी पर आर.ओ.बी का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया जाना बेहद आश्चर्यजनक व हास्यास्पद प्रतीत होता है। यह समस्तीपुर की भोली भाली जनता के साथ धोखा व छलावा है। शिलान्यास करके भ्रम फैलाया गया है जबकि शिलान्यास से पूर्व की सारी औपचारिकताओं को पूर्ण नहीं किया गया है। आगामी विधानसभा के सत्र में इस मुद्दे को सदन में उठाया जाएगा।











