भागलपुर: विद्यालय स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता
भागलपुर से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।
पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर
नरगाकोठी चंपानगर भागलपुर के वंदना सभागार में रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मेडल देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का प्रारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार एवं आचार्य शशिकांत गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि रंगोली भारतवर्ष की अभिनव कला है। रंगोली के माध्यम से हम अपनी आस्था जताते हुए सामाजिक संदेश का प्रसार करते हैं। विद्यालय में विभिन्न प्रकार का प्रतियोगिता आयोजित कर भैया/ बहनों के अंदर की प्रतिभा को उजागर किया जाता है।

रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा अरुण से पंचम तक के लगभग 125 भैया बहनों ने भाग लिया जिसमें प्रत्येक कक्षा से प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को पुरस्कार मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों में कक्षा अरुण से आराध्या, अनिका, नामित, उदय से सोना भारती, कृति कश्यप, जाह्नवी, परिधि कक्षा प्रथम से आदित्य, दिव्यांशु ,तृप्ति ,द्वितीय से शिवन्या, आयुष, सौम्या झा, आराध्या, प्रिया, अनुरिधि, कक्षा तृतीय से लक्ष्मी ,रिया, यश ईश्वर, रिया ,आयुषी ,अंकिता कक्षा चतुर्थ से मोनिका, प्राची, पद्मिनी, आदित्य अनिकेत लक्ष्यराज कक्षा पंचम से फाल्गुनी ,शाश्वत, अजितेश, प्रिया, रिया, पल्लवी थे।












