Advertisement

ब्रह्मपुरा के कृष्णा टोली की जर्जर गली से लोगों का निकलना मुश्किल

-ब्रह्मपुरा के कृष्णा टोली की जर्जर गली से लोगों का निकलना मुश्किल

-जलजमाव और कीचड़ से बढ़ी परेशानी

मुजफ्फरपुर। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णा टोली स्थित स्वर्गीय ब्रज बिहारी प्रसाद के घर के पीछे वाली गली की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलजमाव की चपेट में है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की सफाई होने के बावजूद सड़क पर जमा कीचड़ नहीं हटाया गया, जिसके कारण गली की स्थिति और खराब हो गई है।

सड़क पर फैली गंदगी और ठहरे हुए पानी से संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। साथ ही, बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना फिसलने का खतरा बना रहता है।
मोहल्लेवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि गली से कीचड़ और जमा पानी को तत्काल हटाया जाए तथा सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बरसात के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं।