Advertisement

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक करोड़ रुपये, सीएम सम्राट चौधरी ने जताया आभार

-बैंक ऑफ बड़ौदा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक करोड़ रुपये, सीएम सम्राट चौधरी ने जताया आभार

पटना, 11 सितंबर। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई है। शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई यह सहायता राशि आपदा और अन्य कठिन परिस्थितियों के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद में उपयोगी साबित होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में संस्थानों और संगठनों का सहयोग जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।