-मोतिहारी के राकेश कुमार ठाकुर बने पटना हाईकोर्ट में राजकीय अधिवक्ता, जिले में खुशी
मोतिहारी/राजन द्विवेदी। पूर्वी चंपारण के लिए गौरव का क्षण है। सेमरा स्टेशन निवासी और मोतिहारी के जाने-माने अधिवक्ता राकेश कुमार ठाकुर को बिहार सरकार ने पटना हाईकोर्ट में राजकीय अधिवक्ता (Government Advocate) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही जिले के विधि जगत, परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
राकेश कुमार ठाकुर ने वर्ष 1996 में मोतिहारी व्यवहार न्यायालय से वकालत की शुरुआत की थी।

इसके बाद दिसंबर 2000 से वे लगातार पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे हैं। करीब तीन दशक के लंबे कानूनी अनुभव के दौरान उन्होंने अपनी मेहनत, कानूनी समझ और ईमानदार छवि के बल पर अलग पहचान बनाई।
उनकी नियुक्ति पर सांसद राधा मोहन सिंह, बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शेष नारायण कुंवर, महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता कन्हैया कुमार सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, रामाकांत पाण्डेय, अशोक कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार दूबे, सुभाष कुमार तिवारी, अनिल सिंह, नरेन्द्र देव सहित कई अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।
बधाई देने वालों ने उम्मीद जताई कि राकेश कुमार ठाकुर अपनी कानूनी दक्षता, अनुभव और पूरी निष्ठा के साथ पटना हाईकोर्ट में बिहार सरकार का पक्ष मजबूती से रखेंगे। उनकी नियुक्ति को पूर्वी चंपारण के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया है।














