Advertisement

बिहार खेल विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन 20-21 मार्च को

-बिहार खेल विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन 20-21 मार्च को

पटना। बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर में आगामी 20-21 मार्च को शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन 20 मार्च को सुबह 10:15 बजे किया जाएगा।

इस राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में देशभर के विभिन्न हिस्सों से शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान के शिक्षाविद, नीति निर्धारक और खेल विशेषज्ञ शामिल होंगे और इस क्षेत्र में नए अवसरों पर मंथन करेंगे।

कॉन्क्लेव के दौरान दोपहर 12 बजे से मेजर जनरल एस. एन. मुखर्जी (पूर्व कुलपति, LNIPE, ग्वालियर) ‘इमर्जिंग कोर्सेज इन फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज इन ए स्पेसिफिक रेफरेंस टू BSUR’ विषय पर अपने विचार साझा करेंगे।

टेक्निकल सेशन-1 में डॉ. ललित शर्मा (प्रोफेसर, इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी) और डॉ. विक्रम सिंह (प्रोफेसर, बीएचयू) सहित अन्य विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

21 मार्च को होने वाले टेक्निकल सेशन-6 में रोशन कुमार (हेड ऑफ ऑपरेशंस, SPAAB, पटना) ‘मीटिंग्स कंटेम्पररी डिमांड्स इन स्पोर्ट्स साइंसेज’ और ‘बिल्डिंग ए स्ट्रांग परफॉर्मेंस एनालिसिस इकोसिस्टम थ्रू इंटीग्रेशन ऑफ एलाइड स्पोर्ट्स साइंस डिसिप्लिन्स’ विषय पर चर्चा करेंगे।

कॉन्क्लेव का समापन 21 मार्च को शाम 4:15 बजे बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर सिन्हा के संबोधन के साथ होगा।

इस बीच, बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के आवेदन पर भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने विश्वविद्यालय को अपनी सदस्यता प्रदान करने पर विचार किया है, जिससे विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की संभावना है।