Advertisement

बलौरनिधि आंगनबाड़ी केंद्र में कथित अनियमितता का मामला गरमाया, जांच के लिए CDPO को अल्टीमेटम

-बलौरनिधि आंगनबाड़ी केंद्र में कथित अनियमितता का मामला गरमाया, जांच के लिए CDPO को अल्टीमेटम

दीपक कुमार/गायघाट
गायघाट। प्रखंड के बलौरनिधि स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए राजद (RJD) से जुड़े राहुल यादव ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) को अल्टीमेटम देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


उन्होंने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की गड़बड़ी का सीधा असर बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और उनके भविष्य पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक आहार, प्रारंभिक शिक्षा और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में योजनाओं के संचालन में कथित अनियमितताओं की जांच आवश्यक है।