–बन्दरा में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक, कार्यकर्ताओं की राय से चुने जाएंगे अध्यक्ष : मानस चौधरी
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत प्रखंड स्तर पर संगठन मजबूती को लेकर सुन्दरपुर रतवारा पंचायत भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह मुजफ्फरपुर जिला के एआईसीसी पर्यवेक्षक मानस चौधरी ने प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठन निर्माण को लेकर रायशुमारी की।
मानस चौधरी ने कहा कि अब तक अधिकांश पार्टियाँ दिल्ली से ही जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त करती रही हैं, लेकिन पहली बार राहुल गांधी के निर्देश पर कार्यकर्ताओं की राय से अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी से संगठन और मजबूत होगा।

कार्यक्रम का संचालन जिलाप्रवक्ता समीर कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का नेतृत्व कार्यकर्ताओं के हाथ में होगा। मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर दिल्ली से पर्यवेक्षक भेजकर प्रखंड स्तर पर रायशुमारी कराई जा रही है, ताकि संगठन लोकतांत्रिक तरीके से खड़ा हो सके।
बैठक में अतिथियों का स्वागत प्रखंड अध्यक्ष दिलीप चौधरी ने किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी कमलदेव नारायण शुक्ला, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल, महिला जिलाध्यक्ष जुही प्रितम, कृपाशंकर शाही, मुकेश त्रिपाठी, धर्मवीर शुक्ला, मयंक मुन्ना, राहुल कुमार, नवल मिश्र, नंदन शर्मा, राजू सहनी, अनिल पाठक, अनिल ठाकुर, राजकिशोर पाठक, बबन त्रिवेदी, अयूब अंसारी, नासिर हुसैन, रंजीत ठाकुर, शंभू सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी चुनाव की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।












