Advertisement

बन्दरा: चार दिवसीय श्री सीताराम अष्ट्याम महायज्ञ की हुई शुरुआत

-चार दिवसीय श्री सीताराम अष्ट्याम महायज्ञ की हुई शुरुआत

बंदरा ।दीपक।

प्रखंड के मतलुपुर पंचायत अंतर्गत घोसरामा ब्रह्मस्थान में शुक्रवार को नवयुवक नाट्य कला परिषद सह सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में चार दिवसीय श्रीसीताराम नाम अष्टयाम महायज्ञ की शुरुआत हुई। पंडित फुलकांत झा के द्वारा कलश पूजन एवं जलबोझी कराकर कलश को यज्ञस्थल पर स्थापित कराया गया। तत्पश्चात पंडित फुलकान्त झा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ महायज्ञ के संकल्प व हवन को लेकर भी विधिवत पूजा कराई। महायज्ञ के मुख्य यजमान नवयुवक पूजा समिति घोसरामा के अध्यक्ष सह मतलूपुर पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार हैं।

 


उन्होंने बताया कि नवयुवक नाट्य कला परिषद सह सांस्कृतिक मंच का यह 53 वां अधिवेशन है। शनिवार को अष्ट्याम समापन के बाद रात्रि में प्रसिद्ध कलाकार शोभा भवानी के द्वारा श्रीसीताराम विवाह महोत्सव कराया जाएगा। वहीं रविवार को रात्रि में रामकलेवा एवं मिथिला के डोम – डोमिन की झाकी की प्रस्तुति होगी। महायज्ञ को सफल बनाने में रत्नेश ठाकुर, संजीव कुमार, चंदन कुमार, मनीष ठाकुर, आनंद अनुराग(गोलू), राजीव कुमार, राजन कुमार, गौरव कुमार, आलोक ठाकुर, प्रणव कुमार, दीपक कुमार इत्यादि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।