-बन्दरा एवं आसपास के क्षेत्रों में मानसून की पहली झमाझम बारिश,लोगों को मिली गर्मी से राहत,किसानों के चेहरे खिले
मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक कुमार तिवारी।
रविवार की देर शाम से क्षेत्र में लगातार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।गर्मी से परेशान लोगों ने स्नान कर भी बारिश का आनंद उठाया। किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। खेतों में नमी की कमी से किसान काफी परेशान थे। धान लगी खेतों में पटवन के लिए बारिश की जरूरत थी,वही कई किसान खेतों की जुताई कर धान की बुवाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे। लिहाजा लंबे इंतजार के बाद रविवार की शाम मानसून की पहली झमाझम बारिश शुरू हुई।
जिले के प्रगतिशील किसान सतीश द्विवेदी ने बताया कि सकरी,चांदपुरा सहित क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में शाम के करीब साढ़े 6 बजे के बाद से करीब 8 बजे तक लगातार झमाझम बारिश हुई। इसके बाद भी मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहा। जिससे लोगों को जहां राहत मिली,वहीं किसानों खेतों में लगी फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी। पेड़ -पौधों,बाग-बगीचों तथा खेतों में लगे फसलों को काफी फायदा होगा।खासकर धान की फसलें ज्यादा ऊर्जान्वित होंगी।