Advertisement

बंदरा में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक, जीत पर मनाई खुशी

-बंदरा में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक, जीत पर मनाई खुशी

बंदरा (मुजफ्फरपुर)।दीपक। बंदरा मंडल पूर्वी की ओर से आज मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके आवास, बैंगरा में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया।

बैठक में मंडल महामंत्री श्याम किशोर, विपराज दास, उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, रणवीर ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, मृत्युंजय कुमार, राम आमिर ठाकुर, लखिंद्र ठाकुर, संतोष कुमार, जितेंद्र मिश्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी रणनीतियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने तथा आम जनता के बीच पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।