-बंदरा में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ का पुनर्गठन, नई कमिटी का हुआ गठन
मुजफ्फरपुर/बंदरा। दीपक।प्रखंड क्षेत्र में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई, बंदरा के पुनर्गठन को लेकर शुक्रवार (01 मई 2026) को प्रखंड परिसर में शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जीतन सहनी ने की, जबकि संचालन अशोक कुमार द्वारा किया गया।
बैठक में जिला पर्यवेक्षक के रूप में विजय कुमार गांधी, सुनील कुमार सिंह एवं मदन सहनी मौजूद रहे। सभी शिक्षकों की सहमति से संगठन की नई कमिटी का गठन किया गया।
नई कमिटी इस प्रकार है:
संघ संरक्षक: दीपक प्रसाद सिंह
अध्यक्ष: संजय कुमार
संयोजक: विजेन्द्र सहनी
महासचिव: विमलेश कुमार
कोषाध्यक्ष: सुरेन्द्र प्रसाद
वरीय अध्यक्ष: मोहम्मद अवरार आलम

अन्य पदाधिकारी:
सह संयोजक: चंद्रिका सहनी, नवीन कुमार
कोष उपाध्यक्ष: शंभू साह
प्रवक्ता: दिनेश मल्लिक, रंजीत साह
मुख्य प्रवक्ता: ब्रजेश कुमार
प्रेस प्रभारी: विजय कुमार, शंभू राय
सोशल मीडिया प्रभारी: सुधीर लाल पासवान, नंद किशोर ठाकुर
संगठन प्रभारी: मो. अयूब
सह संगठन प्रभारी: मनोज कुमार
सचिव मंडल:
रामनाथ राय, अनिल भंडारी, राजेश कुमार गुप्ता, संजय कुमार सिंह
उपाध्यक्ष:
अबुल कलाम आजाद, चंदन कुमार, संजय कुमार, अशोक कुमार महतो
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष:
सविता पोद्दार
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने पर विशेष चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।











