-पूर्वी चंपारण की थांग ता टीम लखीसराय रवाना, 61 खिलाड़ी लेंगे भाग
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
लखीसराय खेल भवन में होने वाली 6वीं सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर थांग ता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए पूर्वी चंपारण की टीम 12 जून को रवाना हुई।
जिला थांग ता संघ के अध्यक्ष साजिद राजा ने बताया कि प्रतियोगिता 12 से 14 जून तक लखीसराय में होगी। पूर्वी चंपारण से कुल 61 खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 43 बालक और 18 बालिकाएं शामिल हैं। टीम जिला कोच एवं जिला सचिव अशफाक अहमद के नेतृत्व में लखीसराय गई है।

खिलाड़ी फूनबा अम्मा और फूनाबा अनिसुबा इवेंट्स में भाग लेंगे। आराध्य कुमारी, वंशिका कुमारी, निवेदित कुमारी, अनुष्का गिरी, अहाना गिरी, आँचल कुमारी सहित 35 खिलाड़ी फूनबा अम्मा में और अन्वी गिरी, रिया भारती, साक्षी कुमारी, सिमरा खान सहित 26 खिलाड़ी फूनाबा अनिसुबा में खेलेंगे।
रवाना होने से पहले जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार, संघ अध्यक्ष साजिद राजा, संयुक्त सचिव अमित सिंह, खेल भवन के मोहम्मद मुबाशिर, संघ सदस्य नीपू कुमारी, मनीष कुमार राम और एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अंजनी भारद्वाज ने टीम को शुभकामनाएं दीं।












