-पूजा-पाठ के दौरान विवाद! पंचायत के मुखिया पर लाठी से पिटाई करने का आरोप,वायरल वीडियो के जांच के आदेश
दीपक कुमार/ गायघाट(मुजफ्फरपुर)।
-डीएसपी अलय वत्स ने बेनीबाद थाना को दिया जांच का आदेश
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत जाता डीह पंचायत में पूजा-पाठ के दौरान विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लाठी से एक व्यक्ति की पिटाई किए जाने का दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूजा-पाठ के दौरान पंचायत के मुखिया संजय तिवारी पर मौके पर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में विघ्न डालने और एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि इस दौरान लाठी से जमकर पिटाई की गई। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी अलय वत्स ने बेनीबाद थाना को पूरे प्रकरण की जांच करने का आदेश दिया है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी।
अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आरोपों की सच्चाई क्या है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।












