Advertisement

पावर स्टार पवन सिंह बड़े पर्दे पर दहाड़ने को तैयार, ‘जियो मेरी जान’ के टीजर में दिखा खतरनाक एक्शन

-पावर स्टार पवन सिंह बड़े पर्दे पर दहाड़ने को तैयार, ‘जियो मेरी जान’ के टीजर में दिखा खतरनाक एक्शन

रक्षाबंधन पर रिलीज हुआ फिल्म का टीजर, दशहरा पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘जियो मेरी जान’

पटना/(दीपक/शालिनी)। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जियो मेरी जान’ का टीजर रक्षाबंधन के अवसर पर रिलीज कर दिया गया। जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी करीब 1 मिनट 13 सेकेंड के टीजर में पवन सिंह का दमदार और एक्शन से भरपूर अंदाज देखने को मिल रहा है। टीजर सामने आते ही भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म दशहरा के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

टीजर में पवन सिंह का किरदार जबरदस्त एक्शन और रोमांच के बीच नजर आता है। उनके अंदाज में आक्रामकता और दमदार संवाद की झलक दिखाई गई है, जिससे साफ है कि फिल्म में एक्शन और मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। रक्षाबंधन जैसे खास अवसर पर टीजर जारी किए जाने को फिल्म की टीम ने दर्शकों से जुड़ने का खास मौका बताया है।

फिल्म का निर्माण उमा शंकर प्रसाद ने किया है, जबकि आयुष राज गुप्ता सह-निर्माता हैं। फिल्म का निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है। निर्माता उमा शंकर प्रसाद ने कहा कि ‘जियो मेरी जान’ दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। रक्षाबंधन के अवसर पर फिल्म का टीजर जारी करना टीम के लिए खास पल है। उन्होंने कहा कि टीजर में फिल्म की कहानी, पवन सिंह का दमदार अंदाज और मनोरंजन के अलग-अलग रंगों की झलक दिखाई गई है। पूरी टीम ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है और उन्हें विश्वास है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। उन्होंने बताया कि दशहरा के अवसर पर फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

पवन सिंह ने कहा कि दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद से वह एक बार फिर नए एक्शन धमाके के साथ ‘जियो मेरी जान’ लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में मनोरंजन, एक्शन और रोमांच का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। पवन सिंह ने दर्शकों से फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील करते हुए कहा कि टीजर में जितना उत्साह और मनोरंजन नजर आ रहा है, फिल्म में उससे कहीं अधिक रोमांच देखने को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक इस फिल्म पर भी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखेंगे।

फिल्म में पवन सिंह के साथ रुपाली जाधव और सपना चौहान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इनके अलावा संजय वर्मा, विनीत विशाल, साहिल सिद्दीकी, कुणाल सिंह, स्वर्गीय ब्रजेश त्रिपाठी, जफर खान, संजीव मिश्रा, धामा वर्मा, रवि तिवारी और सुजीत भट्ट समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

‘जियो मेरी जान’ की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। फिल्म के डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं। संगीत रजनीश मिश्रा, प्रियांशु सिंह और छोटू रावत ने तैयार किया है, जबकि गीत विनय बिहारी, आशुतोष तिवारी और अरुण बिहारी ने लिखे हैं। संपादन की जिम्मेदारी संतोष हरावड़े ने संभाली है। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

फिल्म के प्रोमो का जिम्मा विकास पवार ने संभाला है। कोरियोग्राफी रिक्की गुप्ता, एमके गुप्ता (जॉय) और सोनू सिंह ने की है। एक्शन दिलीप यादव और रौशन ने तैयार किया है। आर्ट डायरेक्टर संजय कुमार हैं, जबकि एसोसिएट डायरेक्टर रवि तिवारी हैं। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी बिपिन कुमार और प्रोडक्शन एवं अकाउंट्स का काम कृष्णा यादव ने संभाला है।

दशहरा पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही ‘जियो मेरी जान’ के टीजर ने फिलहाल फिल्म के प्रति भोजपुरी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब दर्शकों की नजर फिल्म की रिलीज और बड़े पर्दे पर पवन सिंह के एक्शन अवतार पर टिकी है।