Advertisement

नेपाल: विजयादशमी शुभकामना कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन मंत्री की सहभागिता

-विजयादशमी शुभकामना कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन मंत्री की सहभागिता

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

संविधान सभा सदस्य तथा पूर्व संघीय राज्य मंत्री के जन्मदिन तथा विजयादशमी शुभकामना कार्यक्रम में। नेपाल सरकार के संघीय सामान्य प्रशासन मंत्री अनिता देवी साह प्रमुख अतिथि के तौर उपस्थित हुयी। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व संघीय राज्य मंत्री अरविंद साह को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि आज मंत्री पद मिला है,इसमें पूर्व मंत्री अरविंद साह का महत्वपूर्ण योगदान है।मैं जिस समाज से आता हूं।उस समाज में अभी भी महिलाओं को घूंघट में रहना पड़ता है।महिलाएं को राजनीति में सख्त मनाही है। लेकिन पूर्व मंत्री जी ने हमारे पति तथा सास को समझाने का काम किया।वे राजी हो गये।एक अभिभावक की भूमिका में हमेशा तत्पर रहे। अनिता देवी साह ने कहा कि मैं उनके मार्गदर्शन पर हमेशा खड़ा रहूंगी।इस अवसर पर राम उदित राम,अजय यादव,नवल यादव,ई.शंभू साह, श्याम साह, ललित साह,गनौर राउत, लालजी साह, महावीर साह, किशोरी यादव सहित कईलोग इस अवसर पर उपस्थित होकर पूर्व मंत्री को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी।