-मौलापुर नगरपालिका जनता को मुफ्त बिजली,पानी करा रहा है उपलब्ध
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
मौलापुर नगरपालिका के मेयर रीना कुमारी साह नगरपालिका की जनता को मुफ्त बिजली तथा मुफ्त पानी जनता को उपलव्ध करा रही है। बुधवार को मौलापुर बिद्युत प्राधिकरण शाखा के शाखा प्रमुख दिनेश कुमार यादव को चार साल का बिजली का बिल 2करोड़ 66लाख चेक हस्तांतरण किए। जनता बिजली से घरेलू काम के साथ कृषि कार्य के लिए सिंचाई हेतु मोटर का उपयोग करते हैं। मधेश प्रदेश में मौलापुर नगरपालिका ही ऐसा नगरपालिका है जहां जनता को मुफ्त में बिजली, पानी की सुविधा मुहैया कराई है।













