-नेपाल में बड़ा विमान हादसा,68 यात्री और चार क्रू मेंबर थे सवार;42 शव बरामद
संवाददाता। काठमांडू।
नेपाल में बड़ा विमान हादसा हो गया है. नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा एक यात्री विमान क्रैश हो गया है. इस विमान ने 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे. हादसा पोखरा के पास हुआ है. क्रैश विमान यति एयरलाइंस का बताया जा रहा है।

नेपाल में रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया है. नेपाल के पोखरा में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीन बच्चों समेत 68 यात्री सवार थे. इस विमान में 5 भारतीय नागरिकों समेत 14 विदेशी भी सवार थे. नेपाल की सेना, सशस्त्र पुलिस, नेपाल पुलिस के साथ ही स्थानीय नागरिक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 42 शव बरामद किए गए हैं.














