Advertisement

नेपाल: भारतीय वाणिज्य महादूत का जनकपुरधाम में भव्य विदाई

-भारतीय बाणिज्य महादूत नितेश कुमार को जनकपुरधाम में भव्य विदाई स्वागत किया गया

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत नितेश कुमार का जनकपुरधाम में विभिन्न संग संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया। सोमवार को जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के सभाकक्ष में जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जितेंद्र महासेठ की अध्यक्षता में भव्य स्वागत किया गया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी, बरीय उपाध्यक्ष मनीष रमण साह,उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह, महासचिव मनोज कुमार साह, सचिव फूलदेव पंडित सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।इसी तरह मंगलवार को सीताशरण होटल में मोदी विचार मंचके महासचिव मिश्रीलाल मधुकर,नेपालक गोविंद सेवा समिति वेला के अध्यक्ष तथा 23वार्ड के अध्यक्ष राघवेंद्र साह, कमला अभियानी बिक्रम यादव,साइट नेपाल के अध्यक्ष अमित शाह,कैंसर रोग विशेषज्ञ होम्योपैथी चिकित्सक उपेन्द्र साह द्वारा भी मिथिला के पाग,चादर , धार्मिक पुस्तकें देकर स्वागत किया गया।

मौके पर, जनक नंदिनी एफ.एम.के अध्यक्ष तथा मीडिया कौंसिल मधेश प्रदेश के सदस्य अर्जुन मंडल, प्रा. रमेश कुमार साह,जसपा के नेता राम चंद्र पंजियार , पत्रकार श्री नारायण साह आदि मौजूद थे। बाणिज्य महादूत श्री नितेश कुमार का बीरगंज से स्थानान्तरण नयी दिल्ली विदेश मंत्रालय हो गया है।उनके जगह देवी सिंह मीणा बाणिज्य महादूत नियुक्त किए गए हैं।