-गिरिजा प्रसाद कोइराला के 14वीं स्मृति दिवस मानव सेवा आश्रम मनाया गया
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
नेपाल के ख्याति प्राप्त प्रजातंत्र सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के पूर्व सभापति स्व.गिरिजा प्रसाद कोईराला की 14वीं स्मृति दिवस जनकपुरधाम में विभिन्न कार्यक्रम के साथ मनाया गया।इस स्मृति दिवस के अवसर पर जनकपुरधाम के मानव सेवा आश्रम में गिरिजा प्रसाद कोइराला फाउंडेशन धनुषा के संयोजक श्री राम साह की अध्यक्षता में गिरिजा प्रसाद कोइराला की 14वीं स्मृति दिवस आयोजित किया गया। नेपाली कांग्रेस के नगर सभापति मनोज कुमार साह के इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि थे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गिरिजा प्रसाद कोइराला हमेशा दीन दुखियों को सेवा के लिए तत्पर रहते थे।

वे हमेशा भाषण मेंकहा करतेथे कि मानव सेवा ही सवसे बड़ा धर्म है। वे नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं कोअसहाय को सेवा के लिए प्रेरित करते थे। इस अवसर पर केवल शर्मा ,विनोद यादव, अरूण झा, संजय नायक,विभा ठाकुर सहित कई लोगों ने भी गिरिजा प्रसाद कोइराला के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डालें।गिरिजा प्रसाद कोइराला फाउंडेशन धनुषा द्वारा मानव सेवा आश्रम में रहने वाले सभी आश्रितों को भोजन कराया गया।











