Advertisement

नक्शा पास, शुल्क बकाया! नगर निगम ने शुरू की सख़्त कार्रवाई

-नक्शा पास, शुल्क बकाया! नगर निगम ने शुरू की सख़्त कार्रवाई

मुजफ्फरपुर।
नगर निगम ने शहर में निर्माण कार्यों को नियमबद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। निगम की जांच में पाया गया है कि कई भू-स्वामियों ने नक्शा तो पास करा लिया, लेकिन उसका शुल्क अभी तक जमा नहीं किया है।

ऐसे 85 भू-स्वामियों की सूची तैयार की गई है, जिन्होंने नक्शा शुल्क जमा नहीं किया है। इस पर नगर निगम ने अभिलंब शुल्क जमा करने के लिए नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नगर निगम की चेतावनी स्पष्ट है:

समय सीमा में शुल्क जमा न करने पर उनका नक्शा रद्द कर दिया जाएगा।
आगे निर्माण कार्य पर रोक और कानूनी कार्रवाई भी संभव है।

नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने कहा कि “शहर में व्यवस्थित और वैध निर्माण हमारी प्राथमिकता है। नक्शा स्वीकृति के बाद शुल्क जमा करना अनिवार्य प्रक्रिया है। जिन भू-स्वामियों ने अब तक शुल्क नहीं भरा है, उनसे अपील है कि तुरंत जमा करें। नियमों का पालन न करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

नगर निगम ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे सभी निर्माण संबंधी नियमों का पालन करें और समय पर शुल्क जमा कर शहर के विकास में सहयोग दें। नगर निगम शहर के सुनियोजित और स्वच्छ विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।