Advertisement

धनुषा जिला प्रहरी कार्यालय हिरासत से आठ कैदी फरार, प्रहरी की लापरवाही की पोल खुली

धनुषा जिला प्रहरी कार्यालय हिरासत से आठ कैदी फरार, प्रहरी की लापरवाही की पोल खुली
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
रविवार की रात के तीन बजे के आसपास धनुषा जिला प्रहरी कार्यालय परिसर में अवस्थित हिरासत कोठरी से आठ कैदी फरार हो गए।सुवह पांच बजे जव इसकी जानकारी मिली तो पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गयी।जिले के सभी पुलिस चौकी को फरार कैदी को पकड़ने के लिए सर्च आपरेशन जारी है।

प्रहरी कार्यालय धनुषा के नये भवन में हिरासत कोठरी के भेन्टिलेशन के रोड की छड़ को काटकर दस फीट ऊंची दिवाल को फांद कर भागने में सफल रहा। फरार कैदी में अमित कुमार झा, रंजीत मण्डल,रोशन मण्डल, भास्कर यादव, विशाल मुखिया नशीली दवा के आरोप में हिरासत में बंदथे। इसी तरह सुमित में स्तर,मनीष मण्डल, विक्की कार्की अभद्र व्यवहार के कारण हिरासत में बंद थे। इस घटना की पुष्टि डी.एस.पी.रंजन वाले ने की है।धनुषा के एस.पी. भुवनेश्वर तिवारी पत्रकारों कोई प्रतिक्रिया से बच रहे हैं।