Advertisement

देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल

-देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल

समस्तीपुर। विती रात्रि खानपुर थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र के इलमासनगर से एक देसी कट्टा तीन गोली खोखा एवं एक अपाची मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए कांड संख्या 17/25, धारा 25(1-बी )/26ए आर्म्स एक्ट के गिरफ्तार अभियुक्त विवेक कुमार पिता रामबाबू महतो ग्राम बछौली थाना खानपुर को उचित मार्गरक्षी दल के साथ सरकारी वाहन से माननीय न्यायालय समस्तीपुर में उपस्थापन वास्ते भेजा गया।

वही शराब के नशे में हंगामा कर रहे टुनटुन पासवान उम्र 35 वर्ष पिता तेतर पासवान एवं बैजू पासवान उम्र करीब 35 वर्ष पिता कपिलेश्वर पासवान दोनों साकिन रंजीतपुर थाना खानपुर को गिरफ्त में ले, शराब सेवन की पुष्टि पाकर विधिवत सनहा दर्ज करते हुए उचित मार्गरक्षी दल के साथ सरकारी वाहन से माननीय न्यायालय समस्तीपुर में उपस्थापन कराने वास्ते भेजा गया क़ी पुस्टि थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने क़ी है।