Advertisement

देश के करोड़ों युवाओं को नौकरियों का इंतजार’, प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से पूछा सवाल- आखिर कब पूरा होगा आपका वादा

-देश के करोड़ों युवाओं को नौकरियों का इंतजार’, प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से पूछा सवाल- आखिर कब पूरा होगा आपका वादा

नई दिल्ली।संवाददाता।

विपक्ष हमेशा से केंद्र सरकार पर बेरोजगारी को लेकर निशाना साधता रहा है। एक बार फिर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से युवाओं के रोजगार को लेकर कई सवाल किए हैं। प्रियंका गांधी ने बढ़ती बेरोजगारी को लेकर पीएम मोदी से पूछा कि आखिर कब युवाओं को किए गए वादे पूरे होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर पोस्ट किया है।


कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने रिक्त सरकारी पदों को लेकर रविवार को केंद्र पर हमला बोला और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी ,”बेरोजगारी की गारंटी” है। एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक, देश में करीब 30 लाख सरकारी पद खाली हैं।