-दु:खद : भगवान बिरसा का धनुष गायब, आक्रोश
धनबाद।दिलीप।
बिरसा मुंडा पार्क में स्थापित की गई भगवान बिरसा की प्रतिमा खंडित हो चुकी है।
भगवान बिरसा की मूर्ति का धनुष टूटा हुआ है। इसे लेकर पार्क पहुंचे लोगों ने नाराजगी जताई। परिवहन मंत्री चंपई सोरेन और उपायुक्त धनबाद को टैग कर एक ट्वीट किया गया है। भगवान बिरसा के अदम्य शौर्य एवं वीरता का अपमान हो रहा है। जल्द खंडित धनुष को ठीक कराया जाना चाहिए।

















