Advertisement

‘दिनदहाड़े अपराधियों ने भाजपा नेता को मारी गोली,अस्पताल में भर्ती’

-दिनदहाड़े अपराधियों ने भाजपा नेता को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती’

सम्वाददाता। पटना/नालंदा।

नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता रंजीत कुमार सिंह को गोली मार दी. जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घटना रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव के पास की है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.