Advertisement

तिरहुत के नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात

-तिरहुत के नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात

-डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह और बंशीधर बृजवासी को मुख्यमंत्री ने दी जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं

पटना। बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षदों डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह और बंशीधर बृजवासी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पटना स्थित लोक सेवक आवास में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत को जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव में मिली सफलता के लिए वे बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित बंशीधर बृजवासी को भी जीत की शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी बंशीधर बृजवासी लगातार दूसरी बार विधान पार्षद निर्वाचित हुए हैं। दोनों नेताओं की जीत को तिरहुत क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।