-डिप्टी सीएम ने दिया आशा वर्करों का मानदेय ढ़ाई गुणा बढ़ाने का भरोसा
सम्वाददाता। पटना।
आशा कार्यकर्ताओं के संगठनों की उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के साथ बैठक में उनकी अधिकांश माँगों को मान लिया गया है।उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनकी मानदेय ढाई गुणा बढ़ाने का भरोसा दिया है। इस निर्णय के बाद राज्य सरकार पर 180 करोड़ का वार्षिक व्यय होगा।

उप मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधियों को NHM के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि को ढाई गुना बढ़ाते हुए रू.2500 प्रति माह मानदेय करने का आश्वासन दिया। इस पर लगभग रू. 180 करोड़ प्रतिवर्ष अतिरिक्त राशि व्यय होगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र से संबंधित अन्य मांगों के हेतु स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार से संवाद किया जाएगा।












