-जयप्रकाश बने जदयू जिला महासचिव,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
दीपक। मुजफ्फरपुर।
जदयू जिला अध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर जिला जदयू मेन विंग में जिला महासचिव के पद पर बन्दरा के जयप्रकाश यादव का मनो नयन किया है। इस मनोनयन के बाद पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस मनोनयन पर उन्हें बधाई दी है।

बधाई देने वालों में बबलू यादव, पूर्व उपप्रमुख दिनेश राय, सत्य प्रकाश यादव, अकलू सहनी, गुड्डू मिश्रा, मोहम्मद चांद, मोहम्मद कलाम,प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा,सोनू मंडल, दुर्गा शर्मा, कैलाश दास, प्रभात किरण, सुमन पटेल, मनीष सिंह, मनोज चौधरी, धर्मेंद्र सहनी, राकेश कुमार राय, मिथिलेश यादव, धनंजय भारती आदि ने बधाई दी है। वहीं आंतरिक सूत्रों का बताना है कि तथाकथित कुछ नवागत कार्यकर्ता द्वारा भी इस पद पर दावेदारी जताई और क्षेत्र में दुष्प्रचारित की जा रही थी।इस मनोनयन से ऐसे तथाकथित चेहरों को भी जोरदार झटका लगा है।












