छठ घाटों पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे विधायक निरंजन राय
-आपदा प्रबंधन टीम के साथ किया निरीक्षण
मुजफ्फरपुर। छठ महापर्व के अवसर पर गायघाट प्रखंड अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों पर माननीय विधायक निरंजन राय ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अपर समाहर्ता, अंचलाधिकारी गायघाट, और थाना प्रभारी बेनीबाद भी मौजूद रहे। विधायक राय ने सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उनके साथ प्रखंड राजद अध्यक्ष पांचू महासेठ, जिला राजद प्रवक्ता अरविंद राय, जिला महासचिव सुनील कुमार राय, पूर्व प्रमुख सह प्रवक्ता शिवशंकर राय, प्रधान महासचिव राहुल यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष सह पंसस दिनेश राय और अन्य राजद नेता उपस्थित थे।











