-छठ को लेकर मोतिहारी नगर निगम एक्शन में, महापौर और नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम मोतिहारी तैयारी में जुट गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर महापौर प्रीति कुमारी और नगर आयुक्त आशीष कुमार ने शहर के विभिन्न वार्डों में स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय पार्षद भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने घाटों पर साफ-सफाई, कचरा निष्पादन और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा से पहले सभी घाटों पर सफाई और जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
नगर निगम द्वारा शहर के सभी प्रमुख छठ घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और सुविधाओं को बेहतर करने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है।












