Advertisement

चुनाव के लिए जो भी वाहन आ रहे है, उसका लॉक बुक नियमानुसार खोलें: शैलेन्द्र कुमार भारती

-चुनाव के लिए जो भी वाहन आ रहे है, उसका लॉक बुक नियमानुसार खोलें: शैलेन्द्र कुमार भारती

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

बिहार विधानसभा में आम निर्वाचन 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर वाहन कोषांग के वरीय पदाधिकारी एडीएम (लोक शिकायत) शैलेंद्र कुमार भारती ने मोतिहारी के गांधी मैदान में निर्वाचन कार्य के लिए वाहनों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था कराई है जिसका निरीक्षण किया।
अपर समाहर्ता ने वहां पर पकड़ी गई गाड़ियों की संख्या की जानकारी प्राप्त की और उसके लिए संधारित की जा रही लॉग बुक को देखा।


वहां कार्य कर रहे कोषांग के कर्मियों को निर्देश दिया कि जो भी वाहन यहां आ रही है, उसका लॉक बुक नियमानुसार खोला जाए इसमें कहीं कोई चूक नहीं होनी चाहिए। उनके द्वारा यहां पर संचालित जीविका दीदी की रसोई का भी निरीक्षण किया गया। दीदी की रसोई का संचालन कोषांग के माध्यम से पकड़े गए वाहनों के चालक, खलासी एवं अन्य लोगों के भोजन/नाश्ता के लिए कराई गई है। यहां पर खाना का दर जिला प्रशासन के द्वारा निर्धारित किया गया है।
अपर समाहर्ता ने रसोई में काम करने वाली जीविका दीदी को निर्देश दिया कि खाना की गुणवत्ता पर ध्यान दें। किसी को कोई परेशानी नहीं हो इस पर विशेष ध्यान देंगे।
यहां पर वाहनों की पारदर्शी मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है, जिसका भी अपर समाहर्ता ने निरीक्षण कर जायाजा लिया।