-चिराग पासवान से मिला गायघाट सामाजिक मंच का प्रतिनिधिमंडल, बिहार के विकास पर हुई चर्चा
-भरत तिवारी फर्जी एनकाउंटर मामले पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री को शॉल और बुके भेंट कर किया सम्मानित
दीपक कुमार | गायघाट/दिल्ली। गायघाट सामाजिक मंच की दिल्ली प्रदेश टीम ने केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भरत तिवारी फर्जी एनकाउंटर मामले को लेकर उनके द्वारा दिए गए बयान पर आभार जताया और शॉल एवं बुके भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, राज्य के विकास कार्यों को गति देने और बिहार की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की अपेक्षा जताई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बिहार के लोगों की समस्याओं, न्याय से जुड़े मामलों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना समय की जरूरत है।
गायघाट सामाजिक मंच की दिल्ली प्रदेश टीम ने उम्मीद जताई कि बिहार के विकास, आम लोगों के हितों और न्याय से जुड़े मामलों में सकारात्मक पहल जारी रहेगी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर बिहार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए।
इस मुलाकात को बिहार के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक पहल की उम्मीद जताई।












