घोड़ासहन की टीम बैरगनिया की टीम को 7 विकेट से हराकर फाइनल में स्थान बनाया
-घोड़ासहन की टीम बैरगनिया की टीम को 7 विकेट से हराकर फाइनल में स्थान बनाया
मधुबन। सम्वाददाता।
प्रखंड स्थित श्री कृष्ण गौशाला परिसर में आयोजित बिहार विभूति स्वर्गीय सीताराम सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन -9 का सेमीफाइनल मुकाबला घोड़ासहन बनाम बैरगनिया टीम के साथ खेला गया ।क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पकड़ी दयाल एसडीएम अविनाश कुमार ने फीता काटकर तथा बैटिंग कर किया ।टूर्नामेंट में टॉस जीतकर बैरगनिया की टीम ने बैटिंग करने का निर्णय लिया।

टीम ने 17.02 ऑवरमें 152 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ।वहीं जवाबी पारी में घोड़ा सहन की टीम ने तीन विकेट गंवाकर 12.4 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। इस बेहतरीन जीत के बाद घोड़ा सहन की टीम ने फाइनल में अपना स्थान दर्ज कर लिया ।मैन ऑफ द मैच आदिल अंसारी को दिया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन राष्ट्रीय युवा मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। मौके पर अमित सिंह, मदन सिंह राणा ,लक्ष्य सिंह, विक्की शर्मा ,सुमित कुमार सहित सैकड़ो दर्शक उपस्थित रहे।