-गोरौल में 38 लाख का सरकारी खाद्यान कालाबाजारी में बेचा,एफआईआर
वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु।
वैशाली जिले गोरौल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर तुर्की गाँव के जंवितरण बिक्रेता ने उपभोक्ता को खाद्यान न देकर कालाबाजारी मे बेचे जाने का मामला प्रकाश मे आया है। इसकी जकारी तब मिली ज़ब प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदित्या भारती ने भौतकि सत्यापन किया। आपूर्ति पदाधिकारी ने इस संबंध मे शंभू कुमार नामक पी डी एस दुकानदार से जबाब माँगा गया तों उसने कोई जबाब नहीं दिया । आपूर्ति पदाधिकारी ने इसकी जानकारी एस डी ओ महुआ किशलय कुशवाहा (आई ए एस ) को दिया।

इसमें बताया गया की रसूलपुर तुर्की गाँव के पी डी एस दुकानदार ने 1200 कुइंटल चावल और गेहूं को उपभोक्ताओं के बीच वितरण नहीं कर कालाबाजारी मे बेच दिया है, जिसकी क़ीमत करीब 38 लाख रूपये है। एसडीओ ने उक्त दुकानदार पर एफ आई आर दर्ज करने का आदेश दिया। एम ओ ने एसडीओ के आदेश पर एफ आई आर दर्ज करा दी है। भगवानपुर थाना कांड संख्या 38 /2025 दर्ज कर लिया है। इस मामले मे धारा 7 ई सी सहित अन्य धाराएं लगाई गयी है। इसकी पुस्टि अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी सह दंडाधिकारी राजीव कुमार ने की है।












