Advertisement

गायघाट में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक कोमल सिंह ने किया शिलान्यास और उद्घाटन

-गायघाट में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक कोमल सिंह ने किया शिलान्यास और उद्घाटन

दीपक कुमार/गायघाट। गायघाट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में विधायक कोमल सिंह ने शनिवार को गायघाट प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की।
विधायक कोमल सिंह ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण इलाकों में सड़क, आवागमन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पंचायत स्तर पर जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।


उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर विकास गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।
विधायक ने कहा कि गायघाट विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में नई पहचान दिलाना उनका संकल्प है। इस लक्ष्य को लेकर क्षेत्र में विकास योजनाओं को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि ग्रामीण जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।