Advertisement

गायघाट में टूटे तटबंधों का केंद्रीय मंत्री ने लिया जायजा, अधिकारियों को त्वरित मरम्मत का निर्देश

-गायघाट में टूटे तटबंधों का केंद्रीय मंत्री ने लिया जायजा, अधिकारियों को त्वरित मरम्मत का निर्देश

मुजफ्फरपुर/गायघाट:दीपक कुमार। गायघाट प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में टूटे हुए तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे मुजफ्फरपुर सांसद सह केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने हालात का जायजा लिया। उन्होंने कांटा पिरौछा दक्षिणी, लक्ष्मणनगर और जारंग पूर्वी पंचायत के कई गांवों में क्षतिग्रस्त तटबंधों को देखा और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्पष्ट कहा कि तटबंधों की स्थिति में सुधार के लिए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि आने वाले समय में बाढ़ जैसी स्थिति से लोगों को राहत मिल सके।

इस मौके पर बागमती तटबंध परियोजना के अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार राय, अंचलाधिकारी शिवांगी पाठक, सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गामी, संजागर सहनी, पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित एनडीए के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित थे, जिन्होंने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।