Advertisement

गायघाट में कांग्रेस कमिटी ने मनाई महात्मा गांधी की 157वीं जयंती

-गायघाट में कांग्रेस कमिटी ने मनाई महात्मा गांधी की 157वीं जयंती

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस कमिटी, गायघाट के तत्वावधान में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ जयंती समारोह आयोजित किया गया। 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भाव के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।
प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार यादव ने कहा कि देश गांधी के विचारों और संविधान के मूल्यों के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश की स्वतंत्रता के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज में एकता, भाईचारे और मानवता का संदेश देते हैं।


कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सद्भाव, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा गांधीजी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष गणेश कुमार सिद्धू, मंडल अध्यक्ष मुर्तुजा अंसारी, खलील अंसारी, अभिषेक कुमार पटेल, रघुवीर महतो, धर्मेंद्र कुमार वर्मा सहित प्रखंड कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।