-गायघाट अंचल में लगा जनता दरबार, भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई
दीपक कुमार/गायघाट
अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें भूमि विवाद से जुड़े विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीणों ने जमीन की पैमाइश, सीमांकन, दाखिल-खारिज समेत अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं को अंचलाधिकारी के समक्ष रखा।

सीओ पुष्प राज ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। कई मामलों में आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं, संबंधित कर्मियों को मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का नियमानुसार समाधान कराने की प्रक्रिया जारी है। ग्रामीणों से अपील की गई कि भूमि संबंधी विवादों में कानून को हाथ में न लें और अपनी शिकायतों का समाधान प्रशासनिक स्तर पर कराएं।











