Advertisement

गर्लफ्रेंड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उसे नहीं चाहिए सोशल मीडिया और फॉलोअर्स

-Elvish Yadav ने खोले दिल के राज, गर्लफ्रेंड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उसे नहीं चाहिए सोशल मीडिया और फॉलोअर्स

नई दिल्ली।सम्वाददाता।

एल्विश यादव रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर बनने के बाद चर्चा में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर राज करने वाले एल्विश की जीत से उनके फैंस बेहद खुश हैं। शो में इन्फ्लुएंसर की स्टाइल के साथ- साथ उनकी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा हुई। वहीं, अब एल्विश ने खुद अपनी दिल के राज खोले हैं।

बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर आने के बाद एल्विश यादव ने पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर चुप्पी तोड़ी है। शो के दौरान जब मनीषा रानी, एल्विश यादव से फ्लर्ट कर रही तो उन्होंने बताया था कि वो पहले से किसी को कमिटमेंट दे चुके हैं। इसलिए वो घर में किसी के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप बनाने में इंटरेस्ट नहीं हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ने हाल ही में बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट रहे मनु पंजाबी के साथ एक लाइव चैट किया। बातचीत के दौरान उनसे उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर सवाल पूछा गया। जवाब देते हुए एल्विश ने कन्फर्म किया कि वो एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं। इसके साथ ही एल्विश ने बिना किसी का नाम लिए कीर्ति मेहरा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वो उनकी गर्लफ्रेंड नहीं है। एल्विश ने कहा कि जिसके लोग सोशल मीडिया पर इंटरव्यू देख रहे हैं और उससे उनका नाम जोड़ रहे है वो असल में उनकी कुछ नहीं लगती।


एल्विश यादव ने बताया कि लोगों को गलतफहमी हो गई है। लोग जिससे उनका नाम जोड़ रहे हैं, जिसके इंटरव्यू चल रहे हैं, उससे उनका कोई लेना- देना नहीं है। एल्विश ने कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड पंजाब से है और वहीं रहती हैं। वो सोशल मीडिया और फॉलोअर्स की दुनिया से दूर रहना पसंद करती हैं। उनकी गर्लफ्रेंड नहीं चाहती कि पब्लिक में उनका नाम बाहर आए, क्योंकि वो अपनी लाइफ प्राइवेट रखती हैं। इसलिए एल्विश अपनी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं ले रहे हैं।
एल्विश ने कहा, “मैं बहुत सारे लोगों की गलतफहमी दूर करना चाहता हूं। जिसे तुम समझ रहे हो, जिसके तुमने इंटरव्यू देखें, भाई वो नहीं है। जो बंदी है वो अलग है, वो सोशल मीडिया पर नहीं है। वो पंजाब की है, और पंजाब में ही रहती है। कहीं बाहर नहीं रहती। उसकी जिंदगी बहुत प्राइवेट है, और वो चाहती है कि वो प्राइवेट ही रहे। उसे पसंद नहीं कि मैं उसका नाम लू या उसके फॉलोअर्स बढ़ाऊ। वो इन सब से चीजों से दूर है और खुश है।”