Advertisement

गया: रामचरितमानस का भाजपा ने किया सामुहिक पाठ

-रामचरित मानस का भाजपा गया जिला द्वारा सामुहिक पाठ

-शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर की टिप्पणी निंदनीय

गया।संवाददाता।

 

जी.बी.रोड के गोलपत्थर मोड़ के नजदीक हनुमान मंदिर में भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा के नेतृत्व में रामचरित मानस का पाठ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया है।
रामचरित मानस के सुंदर काण्ड का पाठ सामूहिक रूप से किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि रामचरित मानस हिन्दूओं का पवित्र ग्रंथ है। रामचरित मानस में कोई ऐसी बात नहीं कही गई है जो खराब है। शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर की टिप्पणी निंदनीय है। डॉ चंद्रशेखर को हिन्दू धर्म से इतना ही नफरत है तो पहले अपने घर देवी देवताओं के चित्रों को हटा कर इस्लाम धर्म कबूल कर लेना चाहिए।इस अवसर पर भाजपा नेता क्षितिज मोहन सिंह, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर, प्रेम प्रकाश, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार,।