Advertisement

खेल मैदान निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल,ग्रामीणों ने जताया एतराज

-खेल मैदान निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल,ग्रामीणों ने जताया एतराज

-तेपरी हाईस्कूल का मामला
-अधिकारी-अभिकर्ता की मेल से निर्माण कार्य की गुणवत्ता से खिलवाड़
-ग्रामीणों ने लगाया खानापूर्ति का आरोप

मुजफ्फरपुर।दीपक।

नीतीश सरकार में हाई स्कूलों में खेल मैदान निर्माण के नाम पर खानापूर्ति कर लाखों रुपयों की हेराफेरी का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। इस दौरान लोगों ने निर्माण कार्य के नाम पर विभिन्न गड़बड़ियों को उजागर करते हुए लाखों की अनियमितता का आरोप लगाया।नाराज लोगों ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखण्ड के तेपरी हाई स्कूल परिसर में खेल मैदान का निर्माण हो रही है लेकिन न इसकी जानकारी विद्यालय प्रबंधन समिति को है न ही एचएम को है।इस मामले की शिकायत डीएम से लेकर सीएम तक की जाएगी।

लोगों ने जेई-ठेकेदार-पदाधिकारी की मिलीभगत एवं गठजोड़ से निर्माण राशि गबन का आरोप लगाया। लोगों में भी नाराजगी है।डॉ. शत्रुध्न राय, लक्ष्मी ठाकुर,रामलखन सिंह,अशोक कुमार पंडित,संजीव कुमार,सरयुग राम एवं अन्य लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य में खानापूर्ति किए जाने से गुणवत्ताहीन कार्य जा रहे हैं।इसकी उच्च स्तरीय एवं जमीनी जांच होनी चाहिए। यहां निर्माण कार्य की खाना पूर्ति की जा रही है। निर्माण योजना से संबंधित प्राक्कलन बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। कभी विभागीय इंजीनियर एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा कार्य स्थल का स्थल निरीक्षण एवं जांच भी नहीं किया गया है।वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. मुस्तुफा ने बताया कि ग्रामीणों की मांग कहीं न हीं जायज है। जेई साहब को खुद की निगरानी में एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य जरूर कराना चाहिए।